लोक शक्ति पार्टी में आपका स्वागत है

लोक शक्ति पार्टी एक राजनीतिक दल है। जिसका गठन 17 फरवरी 1997 में रामकृष्ण हेगड़े जी द्वारा किया गया था । उस समय अनेक राजनीतिक दलों ने लोकशक्ति पार्टी को समर्थन दिया जैसे बिहार में रमाकांत पांडे के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु के नेतृत्व वाली भारतीय सोशलिस्ट पार्टी, एसपी गौतम के नेतृत्व वाली लोकदल, केरल की भारतीय सोशलिस्ट पार्टी, राजस्थान की राष्ट्रीय विकल्प मंच। कर्नाटक में लोकशक्ति एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी उसके बाद धोरे धीरे पार्टी का विस्तार समूचे देश हुआ।
लोक शक्ति पार्टी अपनी मजबुत विचार धारा और नीतियों के साथ जनता की सेवा कर रही है। पार्टी की मानसिकता "निति नियम न्याय , सेवा सुरक्षा विकास" पर आधारित है।

रामकृष्ण हेगड़े जी
(संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष)

रामकृष्ण महाबलेश्वर हेगड़े (29 अगस्त 1926 - 12 जनवरी 2004) एक प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ थे, उन्होंने 1983 और 1988 के बीच तीन बार कर्नाटक के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। हेगड़े जी 1957, 1962, 1967, 1983 में कर्नाटक विधान सभा के लिए चुने गए। 1985 और 1989, और दो कार्यकाल, 1978-83 और 1996-2002 के लिए राज्यसभा के लिए। इन्होने केंद्र सरकार (1998-1999) में वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में भी कार्य किए।